टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा, कहा..

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में क्वालीफाई कर लिया है।

नई दिल्ली, 1 सितंबर: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, हॉ़न्ग कॉन्ग के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज आवेश खान का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। आवेश ने 4 ओवर में 13.30 की इकोनॉमी से कुल 53 रन खर्च किए। आवेश इस खराब प्रदर्शन के बाद उनके टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी है। इसी बीच पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसे वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में देखना चाहते हैं।

आकाश को आई शमी की याद

आकाश को आई शमी की याद

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मिली जीत और आवेश खान के खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद शमी को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ''अगर मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट का टिकट नहीं मिला, तो उन्हें बहुत हैरानी होगी।''

आगामी टी20 वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर खेला जाएगा और उसी को ध्यान में रखते हुए आकाश ने शमी को भारत की टी20 टीम का हिस्सा बनाने की मांग कर डाली है।

टी20 टीम से बाहर है शमी

टी20 टीम से बाहर है शमी

31 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनको टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थी, जिसमें बीसीसीआई के सूत्रों द्वारा ये कहा गया था कि शमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं के प्लान का हिस्सा नहीं है। हालांकि, वह वनडे और टेस्ट टीम में लगातार बने हुए हैं।

मदन लाल ने की उठाए थे सवाल

मदन लाल ने की उठाए थे सवाल

पूर्व भारतीय चयनकर्ता मदन लाल ने भी अपने एक बयान में मो. शमी को टी20 टीम का हिस्सा ना बनाए जाने पर नाराजग जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ''मोहम्मद शमी को नहीं चुनने पर भारतीय चयनकर्ता बड़ी गलती करेंगे। वह एक महान गेंदबाज हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे समझ नहीं आता कि वे उन्हें टी20 के लिए क्यों नहीं चुन रहे हैं। आपको लगता है कि वह उन लोगों से बेहतर गेंदबाज नहीं है जो अभी खेल रहे हैं? वह विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।''

कौन-कौन होगा पेस अटैक का हिस्सा

कौन-कौन होगा पेस अटैक का हिस्सा

एशिया कप के लिए चयनकर्ताओं ने केवल 3 तेज गेंदबाजों को चुना। इनमें भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह के नाम शामिल है। हालांकि, वर्ल्ड कप तक जसप्रीत बुमराह के भी फिट होकर टीम से जुड़ने की पूरी उम्मीद है। बुमराह को छोड़ दिया जाए भुवी और अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है लेकिन आवेश का प्रदर्शन लगातार बेअसर ही देखने को मिला।

T20I में इकोनॉमी 9 के ऊपर

T20I में इकोनॉमी 9 के ऊपर

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ आवेश खान की खूब पिटाई हुई। ओवरऑल T20I करियर में उनका इकोनॉमी भी 9.11 का रहा है। अभी तक खेले 15 T20I मैचों में 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 32.46 की औसत से कुल 13 विकेट चटकाए हैं। आने वाले मैचों में भी उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ, तो निश्चित तौर पर कप्तान और चयनकर्ताओं को उनके बारे में बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। शमी के अलावा दीपक चाहर भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रेस में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+