7 करोड़ में बिका ये दिग्गज, आकाश चोपड़ा बोले- मेरी राय में यह RCB का कप्तान है

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शनिवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान के रूप में घोषित किया जाएगा। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को आरसीबी ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 मार्की खिलाड़ियों की सूची से फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लड़ाई लड़ी। डु प्लेसिस आईपीएल में अब तक के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं क्योंकि सीएसके के पूर्व स्टार ने आईपीएल में 100 मैचों में 2935 रन बनाए हैं। आईपीएल 2021 उन्होंने 16 मैचों में 633 रन बनाए थे।

Aakash chopra

आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "100 प्रतिशत। मेरी राय में, यह आरसीबी का कप्तान है। वे अंत में जरूर इसकी घोषणा करेंगे। क्योंकि यदि आप केवल सलामी बल्लेबाजों को देख रहे हैं, तो जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की पसंद में और भी बहुत कुछ विकल्प थे। वे वार्नर या क्विंटन डी कॉक जैसे किसी के लिए नहीं गए थे।'' उन्होंने कहा, "वे जानते थे, उनकी नजर फाफ पर थी कि वह हमारे कप्तान हैं। उनका रिकॉर्ड शानदार है। वह जो लाते हैं वह स्थिरता और निरंतरता है। कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अब उनके पक्ष में काम नहीं कर रहा है।" विशेष रूप से, 2013 से 2021 तक आरसीबी का नेतृत्व करने वाले विराट कोहली ने पिछले सीजन की समाप्ति के बाद कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया लेकिन उन्होंने मेगा नीलामी से पहले अपने कप्तान की घोषणा नहीं किया।

यह भी पढ़ें- IPL Auction : ये रहे 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, इस बार देशी खिलाड़ियों का रहा जलवा

आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी रिटेन किया। यह भी अनुमान लगाया गया था कि मैक्सवेल बैंगलोर स्थित फ्रैंचाइजी का नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि वे अंतिम घोषणा कब करते हैं। इस बीच, क्रिकेट के आरसीबी निदेशक माइक हेसन ने कहा कि वे फाफ डु प्लेसिस को खरीदकर बहुत खुश हैं और यह उनके बजट पर पूरी तरह फिट बैठते हैं। हेसन ने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि इतने बजट पर धमाकेदार खिलाड़ी मिला। वह एक सिद्ध आईपीएल कलाकार है। फाफ ने शीर्ष क्रम में खूब काम किया है, हम शायद उनकी भूमिका को बदल नहीं सकते हैं। अभी भी बहुत काम करना है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+