भारतीय टीम में इस खिलाड़ी की एंट्री देख हैरान दिग्गज, सरफराज खान को लेकर पूछा सवाल
Aakash Chopra On Dhruv Jurel: भारतीय टीम को इस महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है। 25 जनवरी को भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज के पहले मुकाबले में एक दूसरे को टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
ध्रुव जुरेल को मिला मौका: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका दिया जाएगा।

लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचो की टेस्ट सीरीज में ईशान किशन टीम का हिस्सा नहीं है। ईशान किशन की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में जगह दी गई है। ध्रुव जुरेल के अलावा केएस भरत भी भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
आकाश चोपड़ा ने उठाया सवाल: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ध्रुव जुरेल के सिलेक्शन पर सवाल उठाया है। दरअसल, साल 2023 के आईपीएल के दौरान ध्रुव जुरेल ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कई मैच विनिंग पारी खेली थी। इंडिया ए से खेलते हुए उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। लेकिन आकाश चोपड़ा उनके चयन से खुश नहीं हैं।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि जुरेल से पहले सरफराज खान टीम में आने के हकदार थे। उन्होंने कहा कि जुरेल ने ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेली है। उन्होंने 15 मैच खेले हैं। जुरेल ने 19 पारियों में कुल 790 रन बनाए हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबिक ध्रुव जुरेल से बेहतर विकल्प भारत के पास सरफराज खान के रूप में मौजूद थे। सरफराज खान का रिकॉर्ड टेस्ट में शानदार रहा है। घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने हर सीजन टीम के रन बनाने का काम किया है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications