रोहित शर्मा के लिए हर गेंद पर छक्का लगाना है इंपॉसिबल, आकाश चोपड़ा ने 'हिटमैन' को दी ये खास सलाह
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले कुछ पारियों के दौरान अपने खेलने का अंदाज बदला है। रोहित शर्मा पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करते हैं। इस बात को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी स्वीकार किया था
नई दिल्ली, 23 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले कुछ पारियों के दौरान अपने खेलने का अंदाज बदला है। रोहित शर्मा पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करते हैं। इस बात को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी स्वीकार किया था कि टी-20 में टीम का खेलने का अंदाज कुछ इसी तरह का रहेगा। रोहित शर्मा ने कहा था कि वह आक्रमक माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

आकाश चोपड़ा की रोहित शर्मा को सलाह
अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को अपने इस रवैये को बदलने की सलाह दी है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज चाहे वो कितना बड़ा भी हिटर क्यों ना हो हर गेंद पर छक्का नहीं लगा सकता। आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा हर गेंद पर छक्का नहीं लगा सकते, लेकिन अगर वह पिच पर जम जाये तो भारतीय टीम के स्कोर को बड़ा बना सकते हैं जिसकी टीम को सख्त जरूरत रहती है।

पुरानी वाली अप्रोच को करना चाहिए फॉलो
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित शर्मा को शुरू में थोड़ा समय लेना चाहिए। उन्हें अपने पहले वाले अप्रोच को ही फॉलो करना चाहिए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा हर गेंद पर चौका या छक्का लगाना चाहते हैं। जिस दिन वह ऐसा सोचना बंद कर देंगे, भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत हो जाएगी। वह एक गन प्लेयर हैं, अगर वह बड़ी पारी खेलते हैं तो टीम को इसका फायदा मिलना निश्चित है।

रॉबिन उथप्पा ने भी दिया आकाश चोपड़ा का साथ
नागपुर में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले रॉबिन उथप्पा ने भी आकाश चोपड़ा की बात पर सहमति जताई। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि पावरप्ले में 50 रन अच्छा माना जाता है। रोहित शर्मा और केएल राहुल अगर समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो वह इस स्कोर को आसानी से हासिल कर लेंगे। इसके लिए उन्हें जोखिम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन रोहित पिछली कुछ पारियों में गलत शॉट्स लगाकर आउट हो रहे हैं जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications