Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है, भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Kiska Match Hai: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर यानी कि रविवार को खेला जाना है। दोनों ही टीम की कोशिश जीत के साथ इस सीरीज की शुरुआत करने की होगी। भारतीय वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले खेले गए दोनों ही टीमों के बीच टी-20 सीरीज एक-एक की बराबरी पर खत्म हुई थी।
एक नई शुरुआत की कोशिश: वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम पहला वनडे मैच खेलने वाली है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत ने लगातार 10 मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच में भारतीय टीम अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने में असफल रही और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सीरीज में नहीं रोहित-विराट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज में भारतीय टीम एक नई शुरुआत करना चाहेगी। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वहीं टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली भी इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। ऐसे में कप्तान केएल राहुल की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। कप्तानी के साथ-साथ केएल राहुल को अपने बल्ले से भी दम दिखाना होगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर: रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अपना दम-खम दिखने का अवसर होगा। टी-20 मेंअपने बल्ले से दम खम दिखने वाले तिलक वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे का हिस्सा हो सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग11: ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा/रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रिंकू सिंह/संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जोर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, केशव महाराज, एंडीले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, लिजाड विलियम्स और नांद्रे बर्गर।












Click it and Unblock the Notifications