Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे

Aaj Kiska Match Hai, India vs Australia 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच मंगलवार, 2 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत आज दोपहर 1:30 बजे से होगी।

ऋचा घोष के शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मुंबई में दूसरे वनडे में भारत को तीन रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अंतिम वनडे में भारत क्लीन स्वीप को रोकने की कोशिश करेगा।

Australia Team

IND vs AUS, 3rd ODI: हेड टू हेड रिकॉर्ड
वनडे में भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के आमने-सामने के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दोनों के बीच 52 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत की महिलाओं को सिर्फ 10 जीत से ही संतोष करना पड़ा है। दोनों के बीच अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 3 रन से जीती।

IND vs AUS, 3rd ODI: कब कहां देखें मैच
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। मैच जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर उपलब्ध होगा।

IND vs AUS, 3rd ODI: भारतीय बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
भारत महिला टीम: यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देयोल, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर सिंह, शैफाली वर्मा, सैका इशाक, तितास साधु, मन्नत कश्यप।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+