Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- भारत vs ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
India Women vs Australia Women 2nd ODI: भारतीय महिला टीम शनिवार, 30 दिसंबर 2023 को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं के साथ भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला वनडे छह विकेट से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं निश्चित रूप से जीत की लय बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगी।
IND W vs AUS W 2nd ODI Match
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पहले वनडे में भारत की निराशाजनक हार के बाद फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने कहा कि भारतीय महिला टीमों को वापसी करने और नई शुरुआत करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम को फील्डिंग और गेंदबाजी के मामले में भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

IND W vs AUS W 2nd ODI: कब कहां देखे दूसरा वनडे मैच?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। मैच JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
IND W vs AUS W 2nd ODI Squads: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम फुल स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल। श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, तितास साधु
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम, किम गार्थ












Click it and Unblock the Notifications