Aaj Kiska Match Hai, आज किसका मैच है- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Kiska Match Hai: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 21 दिसंबर यानी कि गुरुवार को तीसरा वनडे मैच खेलने वाली है। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए ही यह मुकाबला करो या मरो का साबित होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज एक-एक की बराबरी पर है। ऐसे में तीसरे मुकाबले को जीतने वाली टीम 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लेगी।
राहुल के पास इतिहास रचने का मौका: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम के पास साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका है। दक्षिण अफ्रीका के सरजमीं पर भारत ने अब तक कुल 8 वनडे सीरीज खेली है। जिनमें से उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली है। साल 2018 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में उन्हीं के घर पर हराया था। ऐसे में केएल राहुल के पास दोबारा यह कारनामा करने का मौका होगा।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 93 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका ने 51 में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम 39 मैचो को जीतने में सफल रही है। जबकि इन दोनों ही देश के बीच खेले गए तीन मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर: भारतीय युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पहले दोनों ही मुकाबले में अर्धशतक जड़कर सभी को खासा प्रभावित किया है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से भी तीसरे वनडे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संजू सैमसन दूसरे मुकाबले में मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके थे।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे मुकाबले में वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंडरिक्स अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। उनके प्रदर्शन पर सबकी नज़रें रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications