Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है, भारत vs अफगानिस्तान

Aaj Kiska Match Hai: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 11 जनवरी यानी गुरुवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। भारत और अफगानिस्तान दोनों की ही कोशिश इस सीरीज को जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को परखने की होगी।

कोहली-रोहित की वापसी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की टी-20 टीम में वापसी हुई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के टीम में आने से बल्लेबाजी को मजबूती मिलती है। टी-20 वर्ल्ड कप जून में यूएस और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। यहां की पिच धीमी होती है। ऐसे में भारत को अनुभवी बल्लेबाजों की जरूरत पड़ने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ऐसी परिस्थितियों में टीम के लिए मैच विनर की भूमिका निभा सकते हैं।

Aaj Kiska Match Hai 1

कोहली नहीं खेलेंगे पहला मैच: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात का खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली निजी कारणों से पहले मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा माने जा रहे हैं। साल 2022 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अकेले दम पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत को यादगार जीत दिलाई थी।

राशिद हुए बाहर: अफगानिस्तान को भी मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान पहले टी-20 मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। नवंबर में राशिद खान के कमर में सर्जरी की गई थी। जिसके बाद वह अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राशिद खान पूरी तरह से फिट नहीं हैं, हमें उनकी कमी खलेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग11 : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अवेश खान।

फगानिस्तान की संभावित प्लेइंग11: इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूरी, मुजीब उर रहमान, हजरतुल्लाह जाजई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+