Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- SRH vs CSK

Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल के मैच नंबर 29वें मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम में एडेन मार्कराम की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

SRH vs CSK

Aaj Kiska IPL Match Hai: आज का आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स ने अभी तक चेन्नई को घर में नहीं हराया है। उन्होंने चेन्नई में सीएसके के खिलाफ केवल तीन मैच खेले हैं, लेकिन मेहमान टीमें हमेशा चेपॉक में सफलता के लिए संघर्ष करती नजर आई है, सीएसके के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब पूरी तरह से फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की दो मैचों की जीत की लय को मुंबई इंडियंस ने 18 अप्रैल को रोक दिया था। एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम अब शुक्रवार को जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। अंक तालिका की बात करें तो पांच मैचों में चार अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2023 स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर विराजमान है। वहीं दूसरी चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतकर मैच में उतरेगी।

एमएस धोनी की सीएसके अभी आईपीएल 2023 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। अब तक पांच मैच खेलने के बाद सीएसके के अब छह अंक हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई आत्मविश्वास से भरपूर होगी और आगामी मैच को भी जीतने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पिछला मैच रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के हाथों गंवा दिया। ऐसे में 2016 सीजन की चैंपियन जीत के रास्ते पर लौटना चाहेगी।

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का चौंकाने वाला बयान, संन्यास को लेकर दिया बड़ा संकेत

चेन्नई सुपर किंग्स की फुल टीम
एमएस धोनी (सी), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद की फुल टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+