Aaj IPL Mein Kiska Match Hai: आज आईपीएल में किसका मैच है- MI vs CSK

IPL Match Today: आईपीएल 2023 में आज 12वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में जो आईपीएल की दो सबसे आईकॉनिक टीम है। पांच बार की चैंपियन एमआई चार बार के चैंपियन सीएसके से खेलेगी।

MI vs CSK

Aaj MI vs CSK ka Match Hai: आईपीएल के 16वें सीजन में आज बहुत बड़ा मुकाबला होने जा रहा है जो दो आईकॉनिक टीमों का मैच है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग पर राज किया है। दोनों के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच होने जा रहा है। दर्शकों के लिए यह मुकाबला ट्रीट की तरह से होगा जहां मुंबई अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी तो सीएसके पिछले मैच में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतर रही है।

मुंबई इंडियंस ने अभी केवल एक ही मैच खेला है और उनको उसमें हार मिली थी लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले मैच में हार के बाद दूसरा मैच जीत चुकी है। मुंबई की टीम को अगर रन करने हैं तो रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव का बल्ला चलना बहुत जरूरी है, साथ ही ईशान किशन को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। उनके पास कीरोन पोलार्ड का ना होना एक नुकसान वाली बात है क्योंकि यह बल्लेबाज दुनिया की बाकी लीग में टॉप की फॉर्म में था लेकिन आईपीएल से विदाई ले कर वह एमआई के बैटिंग कोच बन चुके हैं।

कैमरन ग्रीन भी बहुत अच्छी फॉर्म नहीं दिखा पाए हैं लेकिन तिलक वर्मा ने दिखाया है कि वे आने वाले एक-दो साल में भारतीय टीम के लिए भी खेलने वाले हैं। गेंदबाजी मुंबई इंडियंस की एक समस्या रहने वाली है क्योंकि जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल नहीं है और जोफ्रा आर्चर की फॉर्म भी कोई बहुत पक्की नहीं है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में मोईन अली की शानदार गेंदबाजी देखी थी। उनके पास भी डेथ ओवर में बहुत अच्छा गेंदबाजी अटैक नहीं है लेकिन राजवर्धन हेंगरगेकर ने दिखाया है कि वह गेंदबाजी कर सकते हैं। दीपक चाहर को अपनी फॉर्म ठीक करनी होगी और तुषार देशपांडे को भी रन लीक करना रोकना होगा। फिलहाल महेश तीक्षाणा में नहीं है तो मिशेल सैंटनर स्पिनर के तौर पर खेलते रहेंगे।

Recommended Video

    IPL 2023: MI vs CSK, पहली जीत के लिए अपने घर Wankhede Stadium में खेलेगी Mumbai | वनइंडिया हिंदी

    इस टीम के लिए सबसे बड़ा एक्स फैक्टर है रुतुराज गायकवाड की फॉर्म और डेवोन कोन्वे के साथ उनकी ओपनिंग साझेदारी। बेन स्टोक्स महंगे और बड़े खिलाड़ी हैं जो खराब फॉर्म के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेंगे जहां उनके सामने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस है।

    आईपीएल में आज का मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा

    आईपीएल 2023 में आज एमआई vs सीएसके मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार 7:30 पर होने जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+