Aaj Ke Match Mei Kya Hua: आज के मैच में क्या हुआ- भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Mei Kya Hua: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारत ने सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 75 रन की हो गई है।

25 जनवरी यानी कि गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सलामी जोड़ी अर्धशतकीय साझेदारी निभाने में कामयाब रही।

अश्विन को मिली पहली सफलता: इंग्लैंड की टीम को जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने 55 रनों की साझेदारी निभाई। भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने डकेट को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डकेट ने 39 गेंद में सात चौके की मदद से 35 रन बनाए थे।

Aaj Ke Match Mei Kya Hua 1

भारत की वापसी: बेन डकट के बाद रवींद्र जडेजा ने भी अपना कमाल दिखाया। रविंद जडेजा ने इंग्लैंड टीम के उप कप्तान ओली पोप को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कर कर पवेलियन भेजने का काम किया। ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए। 58 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था। डकेट के बाद जैक क्रॉउली भी अश्विन का शिकार बने। आर अश्विन ने जैक क्रॉउली को 20 के स्कोर पर आउट किया।

इंग्लैंड की टीम की पहली पारी पहले दिन ही 246 रन पर खत्म हो गई। बेन स्टोक्स ने कप्तानी पारी खेली और 70 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए स्टम्प्स तक भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बनाए। जायसवाल ने तूफानी अंदाज में नाबाद 76 रन जड़े। गिल 14 रन बनाकर नाबाद रहे और रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

IND vs ENG: ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी को क्यों नहीं मिला मौका? चयनकर्ताओं पर फूटा पठान का गुस्सा

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोकस (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+