Aaj Ke Match Ki Ye Hai Best Dream 11 Team: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम - RCB vs SRH

Aaj Ke Match Ki Ye Hai Best Dream 11 Team: आईपीएल 2024 में 15 अप्रैल यानि सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से होने जा रहा है। बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने को बेताब होगी। आरसीबी को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम को यहां जीत की तलाश होगी।

कोहली फिर करेंगे कमाल

आज के मैच में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो जीत के हीरो रह सकते हैं। बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन शानदार फार्म में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ने का कारनामा किया था। यह बात अलग है कि बेंगलुरु की टीम को उस मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन विराट कोहली ने शतक जड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया था।

Aaj Ke Match Ki Ye Hai Best Dream 11 1

डुप्लेसिस से रनों की उम्मीद

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला बोल सकता है। विराट कोहली के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फ़ॉफ डुप्लेसिस भी इस मुकाबले में रन बना सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसिस दोनों का ही बल्लेबाजी औसत शानदार रहा है। ऐसे में हैदराबाद के गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में बेहतर गेंदबाजी करनी होगी।

हैदराबाद का रिकॉर्ड खराब

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसआरएच का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। हैदराबाद की टीम अब तक इस ग्राउंड पर 8 आईपीएल मुकाबला खेल चुकी है। जिनमें से उन्हें 6 में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद का सबसे खराब रिकॉर्ड चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद की टीम अपने इस रिकॉर्ड में सुधार ला पाती है या नहीं?

तुरुप का इक्का साबित होंगे ये खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। पेट कमिंस के कप्तानी और ऑस्ट्रेलिया विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की प्लेइंग इलेवन में होने से टीम का संतुलन काफी सही दिख रहा है। हैदराबाद के खिलाड़ियों ने अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी फैंस की नजरे रहने वाली है। अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी आज के मुकाबले में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

RCB vs SRH बेस्ट ड्रीम 11 टीम 1:

कप्तान- विराट कोहली
उपकप्तान-एडन मारक्रम
विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज - फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड
ऑलराउंडर - नितीश रेड्डी, विल जैक्स
गेंदबाज - पैट कमिंस, रीस टॉप्ली, विजयकुमार वैशाख

RCB vs SRH बेस्ट ड्रीम 11 टीम 1:

कप्तान- पैट कमिंस
उपकप्तान-फाफ डू प्लेसिस
विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज - विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड
ऑलराउंडर - एडन मारक्रम, नितीश रेड्डी, विल जैक्स
गेंदबाज - रीस टॉप्ली, विजयकुमार वैशाख

डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में जिन खिलाड़ियों के बारे में जिक्र किया गया है वह उनके हालिया प्रदर्शन और आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है। हम किसी भी खिलाड़ी के इस मुकाबले में होने वाले प्रदर्शन को लेकर कोई भी दावा नहीं करते हैं। हम यह गेम खेलने के लिए किसी को प्रेरित नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+