Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs साउथ अफ्रीका T20
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: एकदिवसीय सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में आज पहला मैच है। वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम अब टी20 सीरीज में उसी प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास किया है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर लौटी है। टी20 टीम की फॉर्म अलग लेवल की है और अफ्रीकी टीम के लिए काम आसान नहीं होने वाला है। कटक में दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आज के मैच के प्लेइंग इलेवन में कौन (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)
जहां तक प्लेइंग इलेवन की बात है, तो अभिषेक शर्मा सबसे ख़ास नाम है। उनकी घरेलू फॉर्म जबरदस्त रही है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक भी आया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा के ऊपर नजरें निश्चित रूप से रहने वाली हैं।
शुभमन गिल की वापसी टीम इंडिया के लिए एक पॉजिटिव खबर है। वह चोट से वापस आए हैं और टीम को ऊपरी क्रम में मजबूती मिलेगी। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का होना भी भारत के लिए अच्छा संकेत है। सभी मिलकर दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती पेश करेंगे।
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेइरा, मार्को यान्सन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे












Click it and Unblock the Notifications