Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। वडोदरा में खेले गए पहले रोमांचक मैच को 4 विकेट से जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। आज कप्तान शुभमन गिल की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत को मिली दमदार जीत (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)
सीरीज के पहले मैच में 301 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार खेल दिखाया था। विराट कोहली ने 93 रनों की यादगार पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रनों का अहम योगदान दिया। अंत में केएल राहुल ने धैर्य दिखाते हुए 29 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल (84 रन) और डेवोन कॉनवे के फॉर्म ने भारतीय गेंदबाजों को चुनौती जरूर दी है, जिसे देखते हुए आज का मुकाबला भी कांटे का होने वाला है।

पिच से आखिर किसे होगा फायदा
राजकोट का मैदान अपनी सपाट और सख्त पिच के लिए मशहूर है। इसे बल्लेबाजों का स्वर्ग कहा जाता है क्योंकि यहां गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है। स्ट्रोक खेलना यहां बहुत आसान है, इसलिए एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों के लिए यहां स्विंग या सीम की गुंजाइश बहुत कम है। उन्हें विकेट लेने के लिए अपनी गति में बदलाव और कटर गेंदों का सहारा लेना होगा।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
इस मैदान पर अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं और दिलचस्प बात यह है कि चारों बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है। यहां की पहली पारी का औसत स्कोर 322 रन है। हालांकि, आधुनिक क्रिकेट और ओस के प्रभाव को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी का साहसी फैसला भी ले सकता है।
प्लेइंग इलेवन
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications