Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी रविवार को वड़ोदरा में वनडे मैच खेलने उतरेगी। वड़ोदरा के नवनिर्मित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम, कोटम्बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई वाली कीवी टीम से होगा।

रोहित-कोहली पर रहेगी नजरें (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)

इस सीरीज की सबसे बड़ी चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी है, जो अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। भले ही शुभमन गिल टीम की कप्तानी कर रहे हों, लेकिन मैदान पर सारा आकर्षण रोहित शर्मा और विराट कोहली ही होंगे। दोनों दिग्गज बल्लेबाज हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर लौटे हैं, जिससे वे मैच फिट नजर आ रहे हैं।

Aaj Ke Match 1

पिच से किसे होगा फायदा

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में दोनों ने शानदार खेल दिखाया था, लेकिन युवा खिलाड़ियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इन सीनियर खिलाड़ियों के लिए हर मैच में प्रदर्शन करना अनिवार्य हो गया है। वड़ोदरा के इस नए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि यहां गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आएगी, जिससे रन बनाना आसान होगा। हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को वड़ोदरा का तापमान दिन में 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन शाम होते-होते यह गिरकर 15 डिग्री तक आ सकता है। तापमान में इस भारी गिरावट के कारण मैदान पर ओस गिरने की पूरी संभावना है। ओस के कारण गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करने के बजाय पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड टीम: डेवन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, आदित्य अशोक और माइकल राय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+