Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सुपर फोर मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
क्या रिंकू सिंह को मिलेगा मौका (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)
भले ही रिंकू सिंह को अभी तक एशिया कप 2025 में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन फिर भी वे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सबकी नजरें होंगी। अगर टीम प्रबंधन उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मौका देता है, तो फैंस दुबई में उनके बल्ले से निकलने वाले लंबे छक्कों को देखने के लिए उत्सुक होंगे। उनकी मैच को फिनिश करने की क्षमता और दबाव में शांत रहने का स्वभाव उन्हें एक खतरनाक खिलाड़ी बनाता है।

हार्दिक पंड्या को दिखाना होगा दम
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इस टूर्नामेंट में गेंद से तो शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। भारतीय फैंस उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ यह मुकाबला उनके लिए बल्ले से लय हासिल करने का बेहतरीन मौका हो सकता है। एक और बेहतरीन ऑलराउंडर, शिवम दुबे, ने गेंद से तो शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब टीम उनसे निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाने की उम्मीद कर रही है।
तिलक वर्मा को भी बनाने होंगे रन
युवा और प्रतिभाशाली तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाकर सबका ध्यान खींचा है। बल्लेबाजी लाइन-अप में गहराई होने के बावजूद उन्होंने मध्यक्रम में महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। वे अब टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे हैं। गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम में किसी भी बदलाव की संभावना कम है। हालांकि, यूएई की पिचों पर स्पिनरों का प्रभाव समय के साथ कम होता जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद से उनकी धार कम हुई है।
भारत बनाम बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications