Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 26 April: LSG vs KKR, इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 26 April: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में अंक तालिका की दो सबसे निचली टीमें आमने-सामने होंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने का आखिरी मौका माना जा रहा है। लखनऊ जहां लगातार चार हार के बाद दबाव में है, वहीं कोलकाता ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज कर वापसी कर ली हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
फॉर्म में नहीं लखनऊ के बल्लेबाज (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 26 April)
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम के लिए इस सीजन में सबसे बड़ी समस्या उनकी बल्लेबाजी रही है। टीम का टॉप ऑर्डर लगातार फेल हो रहा है। पिछले मैच में मुकुल चौधरी की चमत्कारी पारी ने हार के अंतर को कम जरूर किया था, लेकिन हर मैच में चमत्कार की उम्मीद नहीं की जा सकती। लखनऊ अपने पिछले चारों मुकाबले हार चुकी है। आज अगर वे हारते हैं तो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएंगे।

केकेआर को मिली थी जीत
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर ने पिछले मैच में अपनी पहली जीत दर्ज कर राहत की सांस ली है। कोलकाता के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है। आज की एक जीत उन्हें अंक तालिका में लखनऊ और मुंबई इंडियंस से ऊपर पहुंचा सकती है। वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की मौजूदगी में कोलकाता की गेंदबाजी लखनऊ की कमजोर बल्लेबाजी का फायदा उठा सकती है।
दोनों टीमों में किलका पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में लखनऊ का दबदबा रहा है। इस सीजन में भी जब ये दोनों टीमें पहली बार भिड़ी थीं, तब लखनऊ ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, तब से अब तक गंगा और गोमती में बहुत पानी बह चुका है और आज की केकेआर काफी बदली हुई नजर आ रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान ।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।












Click it and Unblock the Notifications