Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: त्रिकोणीय सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज बुलावायो में शुरू हुआ है। ज़िम्बाब्वे की टीम को इस सीरीज से काफी सीखने को मिलेगा। ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है।

घरेलू मैदान पर फायदा उठाने का प्रयास ज़िम्बाब्वे की टीम जरुर करेगी, हालांकि कीवी टीम काफ मजबूत है। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया था। ज़िम्बाब्वे के लिए काम आसान नहीं होगा लेकिन उनके पास बैटिंग में कुछ अच्छी खिलाड़ी हैं।

aaj ke match ka toss kon jeeta

चोटिल टॉम लैथम इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह टीम की कमान मिचेल सैंटनर को थमाई गई है, कीवी टेस्ट टीम के इतिहास में सैंटनर 32वें कप्तान बन गए हैं। टॉम लैथम अगले मैच तक शायद वापसी कर सकते हैं।

सैंटनर ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते। हालांकि शुरुआती घंटे में पिच से कुछ मदद मिल सकती है, जिसका हमें पूरा फायदा उठाना होगा। यह मेरे लिए (कप्तान बनना) गर्व की बात है। टॉम (लेथम) की गैरमौजूदगी दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।

कीवी कप्तान ने यह भी कहा कि एक मज़बूत टीम के खिलाफ टेस्ट खेलने का यह शानदार मौका है और हम इसी सोच के साथ उतरेंगे। हमारे सामने एक व्यस्त समर सीज़न है, घरेलू और विदेशी दोनों सीरीज़ हैं। टीम संयोजन में दो स्पिनर (ब्रेसवेल सहित) और तीन तेज़ गेंदबाज़ - मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और विल ओ'रूर्क शामिल हैं।

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI

डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्क

ज़िम्बाब्वे प्लेइंग XI

बेन करन, ब्रायन बेनेट, निक वेल्च, शॉन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रज़ा, तफाद्ज़्वा सिगा (विकेटकीपर), न्यूमैन नयामुरी, विंसेंट मसेकेसा, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, तनाका चिवांगा

जिम्बाब्वे फुल स्कॉड

बेन करन, ब्रायन बेनेट, निक वेल्च, क्रेग एर्विन (कप्तान), शॉन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), विंसेंट मसेकेसा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू, न्यूमैन नयामुरी, तनुनुरवा माकोनी, तनाका चिवांगा, तफाद्ज़्वा सिगा, रॉय काइया

न्यूज़ीलैंड फुल स्कॉड

डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एजाज़ पटेल, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+