Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में आज का दूसरा मुकाबला दो धांसू टीमों के बीच है। वेस्टइंडीज चैम्पियंस और दक्षिण अफ्रीका चैम्पियंस के बीच टक्कर है। दोनों ही टीमों के कप्तान अपने जमाने के तूफानी खिलाड़ी रहे हैं। भारतीय समय के अनुसार 4:30 बजे मुकाबले का टॉस होना था लेकिन बारिश के कारण देरी हुई और तीन घंटे बाद दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, मैच 11-11 ओवर का किया गया।
क्रिस गेल को वेस्टइंडीज का कप्तान बनाया गया है, दूसरी तरफ अफ्रीकी टीम की कमान एबी डीविलियर्स के पास है। अफ्रीका के पास पार्नेल, इमरान ताहिर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उधर वेस्टइंडीज की टीम भी कुछ पुराने लीजेंड खिलाड़ियों से भरी हुई है।

विंडीज के पास कप्तान क्रिस गेल के अलावा, लेंडल सिमंस, ड्वेन स्मिथ, किरोन पोलार्ड जैसे तूफानी खिलाड़ी हैं। पोलार्ड तो अब भी लीग क्रिकेट में एक्टिव दिखाई देते हैं और उनका बल्ला चलने पर गेंदबाजों के लिए काम काफी मुश्किल हो जाता है।
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर भी इस मुकाबले का लाइव प्रसारण आएगा। यह फैनकोड पर देखा जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम: रिचर्ड लेवी, एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, जीन-पॉल डुमिनी, जे जे स्मट्स, एल्बी मोर्कल, डेन विलास (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, क्रिस मॉरिस, हार्डस विल्जोएन, इमरान ताहिर, मोर्ने वान विक, आरोन फांगिसो, डुआने ओलिवियर, सारेल एरवी
वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम: लेंडल सिमंस, क्रिस गेल (कप्तान), ड्वेन स्मिथ, चाडविक वॉल्टन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, शिवनारायण चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रावो, सुलेमान बेन, शेल्डन कॉटरेल, शैनन गैब्रियल, फिदेल एडवर्ड्स, डेव मोहम्मद, विलियम पर्किन्स, निकिता मिलर, एश्ले नर्स












Click it and Unblock the Notifications