Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Spet: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका vs हांगकांग
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: एशिया कप में आज के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग के बीच है। हांगकांग का प्रदर्शन इस सीजन में खराब ही रहा है। श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को पराजित कर दिया था। आज जीत दर्ज करने पर श्रीलंका सुपर फॉर के बेहद नजदीक होगी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
ग्रुप बी की अंक तालिका पर अगर नज़र डालते हैं, तो हांगकांग का सफर लगभग समाप्त ही नज़र आ रहा है। आज हारने पर हांगकांग की टीम आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी। अब तक खेले गए दो मैचों में हार के साथ हांगकांग तालिका में सबसे नीचे है।

श्रीलंकाई टीम ने एक मैच में जीत दर्ज करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है, इस ग्रुप में अफगानिस्तान की टीम बादशाह बनकर निकली है। अफगानों ने एक मैच जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया है। श्रीलंका और अफगानिस्तान को इस ग्रुप से सुपर फॉर के लिए दावेदार माना जा रहा है। दुबई में स्पिन पिच देखने को मिलेगी, आज के मैच में श्रीलंकाई स्पिनरों का धमाका देखने को मिल सकता है और उनके पास अच्छे गेंदबाज हैं।
हांगकांग की प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी शामिल
ज़ीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निज़ाकत खान, शाहिद वसीफ, किंचित शाह, यासिम मुर्तज़ा (कप्तान), एजाज़ खान, आयुष शुक्ला, एहसान खान, अतीक इक़बाल
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
पथुम निशंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा












Click it and Unblock the Notifications