Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे चरण की शुरुआत है। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में आज खेला जा रहा है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज इन दोनों टीमों के बीच खेली जा रही है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।
श्रीलंकाई टीम के पास होम एडवांटेज है, इसके अलावा टीम के लिए यह मुकाबला एक अन्य कारण से भी खास है। टीम के सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का अंतिम मुकाबला है, इसके बाद वह रेड बॉल क्रिकेट में खेलते हुए नज़र नहीं आने वाले हैं। वह करियर का अंतिम टेस्ट गॉल में खेलकर चले जाएंगे।

नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी में बांग्लादेशी टीम आई है। श्रीलंकाई टीम अपनी सरजमीं पर हावी रहने का प्रयास करती है और विकेट भी उसी तरह का होता है। शुरुआती दो दिनों के बाद गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। स्पिन गेंदबाजों से बचकर रहना होगा। हालांकि बीच-बीच में बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)
पथुम निसांका, लाहिरु उदारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मिलन प्रियनाथ रत्नायके, थरिंदु रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, असीथा फर्नांडो
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)
शादमान इस्लाम, अनामुल हक़, मोमिनुल हक़, नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), जैकर अली, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा, नयीम हसन
श्रीलंका फुल स्कॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निशंका, ओशादा फर्नांडो, लाहिरु उदारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज़, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुषा, पवन रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, थरिंदु रत्नायके, अकीला धनंजय, मिलन रत्नायके, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिथा, इसिथा विजयसुंदरा।
बांग्लादेश फुल स्कॉड
शादमान इस्लाम, अनामुल हक़, मोमिनुल हक़, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, जैकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नयीम हसन, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, एबादत हुसैन, माहिदुल इस्लाम अंकोन, हसन मुराद, नाहिद राना।












Click it and Unblock the Notifications