Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का अहम मुकाबला आज हो रहा है। ग्रुप बी का यह अंतिम मैच है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम सेमीफाइनल के एकदम करीब खड़ी है। इस मैच को जीतने पर ही अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुँच जाएगी। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बैटिंग का फैसला लिया।
अगर अफ्रीकी टीम 200 से कम रनों के अंतर से हार जाती है, तब भी सेमीफाइनल का दरवाजा खुला रहेगा क्योंकि अफगानिस्तानी टीम नेट रन रेट के मामले में पीछे है। लग तो यही रहा है कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ही ग्रुप बी से सेमीफाइनल में होगी।

इंग्लैंड के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी का यह सफर काफी खराब रहा है। इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। बैटिंग अच्छी रही है लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण इस टीम को इवेंट से बाहर होना पड़ा है।
अफ्रीकी टीम का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसी वजह से सेमीफाइनल में जाने का मामला अटक गया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को कोई खतरा नज़र नहीं आ रहा है। उनके पास बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में संतुलित मामला दिखाई दे रहा है।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिक्लेटन, रैसी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लेसेन (कीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जेन्सेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद












Click it and Unblock the Notifications