Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Aug: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के बीच आज तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला है, तो दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। अब तक खेले गए मैचों में सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही है। निर्याणक मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को ट्रॉफी उठाने का मौका मिलेगा। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

बैटिंग इस मैच में एक अहम कड़ी रहने वाली है। पिछले दोनों मैचों में यही देखने को मिला है। एक और खास बात यह भी रही है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम ने चेज करने वाली टीम के ऊपर दबाव बनाने का काम किया है। ऑस्ट्रेलिया घरेलू फैन्स के सामने जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी।

aaj ke match ka toss kon jeeta

उधर दक्षिण अफ्रीका के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। पिछले मैच में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की थी, उस वजह से टीम के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त है। हालांकि कंगारुओं की टीम से अगर ट्रेविस हेड का बल्ला चल जाता है, तो अफ्रीका का काम काफी मुश्किल हो जाएगा।

अफ्रीकी टीम के पास रबाडा और एनगिडी जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, उनका प्रभाव निश्चित रूप से रहने वाला है। अंतिम मैच होने के कारण दोनों टीमों की रणनीति भी सॉलिड रहने की उम्मीद है और एक कड़ी टक्कर वाला रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन‑ड्रे-प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डर डुसेन, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+