Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला दो धाकड़ टीमों के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैचों में जीत दर्ज करते हुए इवेंट का धांसू अंदाज में आगाज किया था। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस आरसीबी ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया।
आरसीबी ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स के साथ दो-दो हाथ किये थे और तबाही मचाने का काम किया था। आरसीबी की टीम ने एक बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए चैम्पियंस की तरफ गेम खेल दिखा दिया कि पिछले सीजन का टाइटल हमने जीता था।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी अपना पिछला मैच जीता था लेकिन उतना अच्छा गेम नहीं रहा। अम्पायरों का साथ भी दिल्ली को मिला था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस को पराजित करते हुए जीत के साथ अभियान शुरू किया था।
दोनों टीमों में अगर दो धांसू भारतीय प्लेयर्स की बात करें, तो आरसीबी में निश्चित रूप से स्मृति मंधाना हैं और उनके ऊपर ही नजरें रहने वाली हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शेफाली वर्मा का धमाका पिछले मैच में दिखा था। उन पर नजरें रहने वाली हैं।
आरसीबी प्लेइंग इलेवन: स्मृति मधाना (कप्तान), डेनिएल वायट, एलिस पेरी, राघी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, एक्टा बिश्ट, जोशिता वीजे, रेनुका ठाकुर सिंह
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मारिज़ने कप्प, सारा ब्रायस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी, मिनुनू मनी












Click it and Unblock the Notifications