Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs यूएसए, T20 World Cup
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मुकाबले में सोमवार यानी 9 फरवरी को पाकिस्तान का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर होने वाला है। यह मुकाबला न केवल ग्रुप-ए के समीकरणों के लिहाज से अहम है, बल्कि पाकिस्तान के लिए अपनी पिछली हार का बदला लेने का एक बड़ा अवसर भी है। इस मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पिछली बार यूएसए ने मारी थी बाजी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया था। उस हार के जख्म अभी भी ताजा हैं। वर्तमान टूर्नामेंट की बात करें तो पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना पहला मैच 3 विकेट से जीतकर संघर्षपूर्ण शुरुआत की है। इस जीत के हीरो फहीम अशरफ रहे, जिन्होंने अंत में 11 गेंदों पर 29 रनों की आतिशबाजी कर पाकिस्तान को हार के मुंह से निकाला।

मैच से पहले पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी टीम ने अपने पहले मैच में भारत जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी। हालांकि वे मैच हार गए, लेकिन उनके प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें कम आंकना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ सकता है। अमेरिका के लिए एकमात्र चिंता का विषय उनके तेज गेंदबाज अली खान की संभावित अनुपलब्धता है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पारंपरिक रूप से बहुत हाई-स्कोरिंग नहीं रहा है। हालांकि, यह मुकाबला इस मैदान के इतिहास में पहला 'डे-नाइट' मैच है। विशेषज्ञों का मानना है कि दूधिया रोशनी में पिच का व्यवहार बदल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है। ओस की भूमिका भी निर्णायक रहेगी, जो टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित कर सकती है।
ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल है। हालांकि, 55% से अधिक आर्द्रता और मध्यम गति की हवाएं खेल की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकती हैं।
प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
USA: आंद्रिएस गोउस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंग कुमार, संजय कृष्णामूर्ती, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरव नेत्रवल्कर।












Click it and Unblock the Notifications