Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs यूएई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: पाकिस्तान और यूएई के बीच आज एशिया कप का मुकाबला है, जो काफी अहम है। दोनों टीमों की तरफ से इस मुकाबले में जोर लगाया जाएगा क्योंकि स्थिति करो या मरो वाली है। सुपर फॉर में जाने के लिए जीत जरूर है। इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजकर 30 पर होना था लेकिन पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार कर दिया, सूर्यकुमार यादव द्वारा हाथ नहीं मिलाने वाले मामले पर ऐसा किया था। इसके बाद पाक टीम खेलने के लिए राजी हो गई, 8:30 पर टॉस हुआ और यूएई ने इसे जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया।

भारत के खिलाफ पाक को हार का सामना करना पड़ा था और ओमान के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत दर्ज कर दो अंक हासिल किये थे। हालांकि यूएई के सामने पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी है लेकिन क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का गेम है, जहां कुछ भी हो सकता है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

भारतीय टीम के खिलाफ मैच में स्पिनरों के खिलाफ पाकिस्तान की स्थिति खराब हुई थी। दुबई के धीमी पिच पर एक बार फिर से वही देखने को मिल सकता है लेकिन यूएई की टीम उतनी अनुभवी नहीं है। हालांकि यूएई को दुबई में खेलने का पूरा अनुभव है।

यूएई की प्लेइंग XI
अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहेब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी

पाकिस्तान की प्लेइंग XI
साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

दोनों टीमों का फुल स्कॉड

यूएई: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहेब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद फारूक, आर्यंश शर्मा, मतीउल्लाह खान, एथन डी'सूजा, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान

पाकिस्तान: साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+