Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में आज दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाना है। पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम मजबूत दिख रही है। कीवी टीम के कई सीनियर खिलाड़ी इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। ऐसे में पाक टीम के पास एक बेहतरीन जीत दर्ज करने का मौका है। पाकिस्तानी टीम की कप्तानी का जिम्मा बाबर आज़म के पास है।

पाकिस्तान प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इरफान खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टिम सेफर्ट (कीपर), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, बेन लिस्टर
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है। कुछ समय पहले तक यह पिच सपाट हुआ करती थी लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में गेंदबाजों के लिए सहायता देखी गई थी। न्यूजीलैंड के नए खिलाड़ियों के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।
पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयूब, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, फखर जमान, इमाद वसीम, उसामा मीर, जमान खान , अब्बास अफरीदी
न्यूजीलैंड की टीम
टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सीयर्स, बेन लिस्टर, विलियम ओ'रूर्के, टॉम ब्लंडेल, जैकरी फॉल्क्स, कोल मैककोन्ची












Click it and Unblock the Notifications