Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta, Super Fours 1st Match Toss: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने पिछले 4 वनडे मैच में सभी मैचों में जीत हासिल की है। लेकिन वनडे एशिया कप में अब तक इन दोनों देशों के बीच खेले गए 13 मैचों में से बांग्लादेश को सिर्फ एक में जीत मिली है।
पाकिस्तान के पास बड़ा मौका: पाकिस्तान की टीम को इस मैच में अपने घर पर खेलने का फायदा मिल सकता है। टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी को अब तक काफी प्रभावित किया है। ऐसे में इस मुकाबले में पाकिस्तान की कोशिश एक बड़ी जीत दर्ज कर सुपरफोर की शुरुआत करने की होगी। पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में टॉप पर है और वह सुपर फोर के पहले मैच को बड़े अंतर से जीतकर फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ाना चाहेगी।

बांग्लादेश ने भी दिखाया दम: पिछले मैच में अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़कर टीम को सुपर फोर में पहुंचाने में अहम रोल निभाया। मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो ने अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार खेल दिखाया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों से एक बार फिर टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ भारत को परेशान करने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ भी उसी तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखने की होगी।
इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को फैंस फ्री में देख सकते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार एप पर एशिया कप के सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में की जा रही है। हालांकि, टीवी पर मुकाबला देखने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद उठाया जा सकता है।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ , मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी।
एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन मम्हूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन और मोहम्मद नईम।












Click it and Unblock the Notifications