Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला दो बड़ी टीमों के बीच है और दोनों ने ही फाइनल में जगह हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। इससे पहले इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ज़िम्बाब्वे को तो पराजित कर दिया था लेकिन कीवी टीम के सामने उनको हार का सामना करना पड़ा था। आज उस मैच में हार का बदला लेने का मौका दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास है। टीम भी अच्छी है और खिलाड़ी भी क्षमतावान हैं।

हरारे में पिच से अब तक बल्लेबाजों को उस तरह मदद नहीं मिल पाई है और किसी खिलाड़ी का बड़ा स्कोर भी देखने को नहीं मिला है। टी20 सीरीज होने के बावजूद कोई खिलाड़ी शतक के करीब नहीं पहुंचा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पिच में मदद गेंदबाजों के लिए ज्यादा है और बड़ा स्कोर खड़ा करना आसान नहीं है। एक बार भी 200 पार स्कोर नहीं बन पाया है।
जीत दर्ज करने के लिए 180 से ज्यादा का स्कोर करते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है। हालांकि चेज करते हुए यहां बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा है लेकिन अच्छी गेंदबाजी के दम पर डिफेंड किया जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
रीज़ा हेंड्रिक्स, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रस्सी वान डर डुसेन (कप्तान), रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, एंडिले सिमेलेन, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, जेराल्ड कोएत्ज़ी, नकाबायोमज़ी पीटर, क्वेना मफाका
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फॉल्क्स, एडम मिल्ने, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्क












Click it and Unblock the Notifications