Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs पीएनजी
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप काफी निराश करने वाला रहा है। अफगानिस्तान से हारने के बाद कीवी टीम का गणित बिगड़ गया और सुपर आठ से बाहर हो गई। आज पापुआ न्यू गिनी के साथ मैच धांसू रहा। टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन बारिश के कारण देरी हो गई, विलियमसन ने गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवी टीम ने मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर केन विलियमसन ने फील्डिंग करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। फर्ग्युसन की गेंदबाजी के आगे पीएनजी के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए और एक-एक कर आउट होते चले गए। चार्ल्स अमिनी ने सबसे ज्यादा 17 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा कैप्लिन डोरिगा ने भी 14 रनों की पारी खेली। पीएनजी की पूरी टीम 78 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। फर्ग्युसन ने 4 ओवर किये और चारों मेडन रहे। वह 3 विकेट भी लेने में सफल रहे। फर्ग्युसन ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया, टी20 में यह सबसे इकोनमिकल स्पेल है।
जवाब में खेलते हुए कीवी टीम के फिन एलेन जल्दी चलते बने, वह खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद रचिन रविन्द्र भी आउट हो गए। वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। कॉमनवे ने एक छोर पर खड़े होकर 35 रनों की पारी खेली।
केन विलियमसन और डैरिल मिचेल ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। विलियमसन ने 18 और मिचेल ने 19 रन बनाए। इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का अभियान समाप्त हो गया। कीवी टीम सुपर आठ में जगह नहीं बना पाई।
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (कीपर), रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
पापुआ न्यू गिनी प्लेइंग 11
टोनी उरा, असद वाला (कप्तान), चार्ल्स अमिनी, सेसे बाउ, हिरी हिरी, चाड सोपर, किप्लिन डोरिगा (विकेटकीपर), नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, काबुआ मोरिया, सेमो कामिया












Click it and Unblock the Notifications