Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 April: मुंबई इंडियंस-पंजाब किंग्स में धुंरधरों की फ़ौज, किसकी होगी जीत
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस इस सीजन लगातार तीन मैचों में हार का सामना कर चुकी है। सिर्फ पहले मैच में जीत के बाद प्रदर्शन खराब होता चला गया। आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस मुकाबले का टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।
श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक कोई मुकाबला नहीं हारा है। केकेआर के खिलाफ मुकाबले को बारिश ने खराब कर दिया था। इससे एक अंक मिला था। हार अभी तक किसी भी मुकाबले में नहीं हुई है। इस रिकॉर्ड को देखते हुए मुंबई इंडियंस का काम आसान नहीं कहा जा सकता है।

पंजाब किंग्स की बैटिंग सॉलिड नजर आ रही है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन जैसे धमाकेदार ओपनर बल्लेबाजों ने तबाही मचाने का काम किया है। दोनों में से एक भी चल जाए, तो गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी होगी। खुद कप्तान श्रेयस अय्यर भी धांसू फॉर्म में चल रहे हैं।
इधर मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की चोट ने टेंशन बढ़ाने का काम किया है। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा को हेमस्ट्रिंग में समस्या का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह मैदान बीच में छोड़कर चले गए थे। रोहित शर्मा के नहीं होने पर सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
टॉस पर श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम का संतुलन अब तक बेहतरीन रहा है, इसलिए हम उसमें कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। खिलाड़ियों को सिर्फ मौजूदा मुकाबले पर फोकस रखना होगा और आत्मसंतुष्टि से बचना होगा। विकेट थोड़ा ड्राई दिखाई दे रहा है। हम पिछले मैच वाली ही टीम के साथ खेलेंगे।
हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की बात कही। रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं, डी कॉक को बुलाया गया हा, उनके अलावा मिचेल सैंटनर भी टीम में आज नहीं खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार व्यशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल












Click it and Unblock the Notifications