Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में दूसरा मुकाबला धांसू होने की उम्मीद की जा सकती है। पहला मैच कल आरसीवी और गुजरात के बीच खेला गया था। आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच होना है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का आगाज एक शानदार जीत के साथ करने का प्रयास करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहले सीजन में टाइटल जीतने में सफल रही थीं और अब इस सीजन एक बार फिर से मुंबई इंडियंस अपना धाकड़ खेल दिखाने का प्रयास करेगी। उनके पास हैली मैथ्यूज, अमेलिया केर, यास्तिका भाटिया जैसे प्लेयर्स हैं।

aaj ke match ka toss kon jeeta

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया से आने वाली मेग लेनिंग के हाथों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले महिला प्रीमियर लीग टाइटल का इंतजार है। इस टीम में कोर प्लेयर्स को नीलामी से पहले रिटेन किया गया है, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स जैसी प्लेयर्स के ऊपर नजरें रहेंगी।

वडोदरा की पिच बैटिंग के लिए अच्छी रही है और इस मुकाबले में भी कुछ यही देखने को मिल सकता है। गेंदबाजों को पिटाई से बचने के लिए लाइन और लेंथ के ऊपर ध्यान देने की जरूरत होगी। सटीक लाइन से गेंदबाजी करने पर ही भलाई है अन्यथा बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले है।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): हेली मैथ्यूज, यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन स्जाना, अमंजोत कौर, जिंटिमानी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सईका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्रायस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधती रेड्डी, मिननू मणि, राधा यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+