Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 April: MI vs CSK- दोनों टीमों में किन प्लेयर्स की वापसी, कौन जीता आज टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 का सबसे प्रतीक्षित मुकाबला आज शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां पांच-पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

इस ऐतिहासिक मैदान पर ओस की भूमिका हमेशा निर्णायक साबित होती है। अंक तालिका की स्थिति को देखें तो यह मैच महज दो अंकों का खेल नहीं, बल्कि प्लेऑफ की रेस में खुद को सुरक्षित करने की जद्दोजहद है। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta
Photo Credit: AI Image

चेन्नई ने अब तक खेले गए 6 मैचों में महज 2 बार जीत दर्ज की है। चार मैचों में हार का सामना किया है। मुंबई का हाल भी कुछ इसी तरह का रहा है। मुंबई ने भी 6 में दो जीत दर्ज की है लेकिन नेट रन रेट प्लस का होने की वजह से चेन्नई से एक स्थान ऊपर है।

मुंबई और चेन्नई दोनों की परेशानी मिडिल ऑर्डर रहा है। बैटिंग में बेहतर काम नहीं होने के कारण नियमित अंतराल पर हार का सामना करना पड़ता रहा है। आज का मैच धमाकेदार होने की उम्मीद है क्योंकि इन दोनों के बीच मुकाबला आईपीएल में सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है।

टॉस पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने कई पैमानों पर अच्छा प्रदर्शन किया है, हमें एक ऐसे मैच की जरूरत थी जहां हर खिलाड़ी योगदान दे सके। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर था कि खेल का जोश हमारे हाथ में रहे, हम बस खेल का आनंद लेना चाहते थे और चीजें हमारे पक्ष में रहीं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+