KKR vs PBKS Toss: केकेआर-पंजाब किंग्स मैच में टॉस कौन जीता? किस टीम में हुआ बड़ा बदलाव
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आज ईडन गार्डंस में आज मुकाबला है। अब तक खेले गए दो मैचों में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन शुरुआत बेहद खराब रही है। आज तीसरे मैच में पंजाब को हराकर अपना पहला मैच जीतने का प्रयास रहेगा। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पंजाब किंग्स के खिलाफ KKR का अच्छा रिकॉर्ड भी 2023 के बाद बदल गया है। पिछले पांच मुकाबलों में उन्हें सिर्फ एक जीत मिली है। वहीं घरेलू मैदान पर भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने अपने पिछले पांच पूरे मैचों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज की है।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में बढिया प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने दो मैचों में जीत दर्ज की है। केकेआर के लिए भी आज का मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। अजिंक्य रहाणे हार की हैट्रिक से बचने का प्रयास करेंगे।
कोलकाता में बारिश के आसार जताए गए हैं। मैच में रद्द भी हो सकता है। अगर मैच रद्द होता है, तो केकेआर के लिए नुकसान का सौदा है। एक-एक अंक मिलने से पंजाब को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अगर मैच पूरा होता है, तो बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा। ईडन गार्डंस की आउटफील्ड काफी तेज है, बल्लेबाजों की चाँदी है।
केकेआर के लिए इस सीजन में अब तक खेले गए दो मैचों में अंगकृष रघुवंशी का बल्ला चला है। वह दो मैचों में लगातार फिफ्टी जड़ने में सफल रहे हैं। इस मैच में भी उनके ऊपर नजर रहने वाली है। उधर पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य के बल्ले से तूफानी रन आने की उम्मीद है।
केकेआर ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी खेल रहे हैं। हल्की चोट की वजह से वरुण चक्रवर्ती नहीं खेल रहे हैं। उनके अलावा सुनील नारेन को बाहर रखा गया है।
केकेआर प्लेइंग XI
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
पंजाब किंग्स प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications