Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 July: भारत-ज़िम्बाब्वे में टॉस कौन जीता, क्या टीम में हुआ बदलाव?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज ज़िम्बाब्वे के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ज़िम्बाब्वे की हार हुई, तो सीरीज चली जाएगी। दूसरी तरफ टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी।

भारतीय टीम ने जिस अंदाज में पिछला मैच खत्म किया था, उसे देखते हुए तो यही कह सकते हैं कि जिम्बाब्वे की मुश्किलें कम नहीं होने वाली है। हालांकि टीम के पास क्षमता वाले खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

आज के मैच का टॉस कौन जीता

ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पिच को देखा जाए, तो गेंद उछाल हासिल करेगी। शुरुआती दौर में नमी का फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। पिछले मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने इसी मदद का फायदा उठाया था।

पिछले मुकाबले की तरह इस बार भी नजरें सिर्फ बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी के ऊपर रहने वाली हैं। सूर्यवंशी ने 18 गेंद में अपनी पहली फिफ्टी जमाई थी। आज भी उनके बल्ले से तबाही की उम्मीद फैंस को है। एक बार बल्ला चलने पर उनको रोकना मुश्किल होता है।

भारतीय टीम में हुए एक बदलाव

श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय कहा कि इस बार का विकेट थोड़ा अलग दिखाई दे रहा है। उम्मीद है कि बैटिंग अच्छी होगी। हमने सभी को यही कहा है कि वर्तमान में रहकर अपनी क्षमताओं का बेस्ट देते हुए खेलना है। टीम इंडिया में एक बदलाव की बात भी उन्होंने कही। अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तडीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+