Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 July: भारत-ज़िम्बाब्वे टी20 में कौन जीता टॉस? प्लेइंग XI में किनको मिली जगह
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में चार मैचों में हार झेलने के बाद भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे दौरे पर है। आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोनों टीमों के बीच टक्कर है। भारतीय टीम इस मैच में पूरे जोश के साथ उतरते हुए ज़िम्बाब्वे को पटखनी देने का प्रयास करेगी।
सिकंदर रजा की कप्तानी वाली ज़िम्बाब्वे की टीम का हालिया प्रदर्शन भी खराब रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ उनको अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा है। कुछ दिन पहले ही यह सीरीज खेली गई थी, उसमें 1-2 से ज़िम्बाब्वे को पराजय मिली थी।

आज के मैच का टॉस कौन जीता?
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में अगर तुलना की जाए, तो भारत का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया के पास कई मैच विनर प्लेयर्स मौजूद हैं लेकिन ज़िम्बाब्वे उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का डेब्यू देखने को मिला है, वह 150 की स्पीड से गेंद फेंकने के लिए जाने जाते हैं। टीम इंडिया ने तीन पेस गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है।
वैभव सूर्यवंशी को रास आता है मैदान
हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान 175 रन कूटे थे। इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ते हुए उन्होंने एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। आज के मुकाबले में भी उनसे तूफानी पारी की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर वैभव का बल्ला बेहद शांत रहा था।
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तडिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजारबानी।


Click it and Unblock the Notifications
