Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज में पहला मैच भारतीय टीम ने जीतकर श्रीलंका की मुश्किलें खड़ी कर दी। पिछले मैच में भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर मेजबान टीम के ऊपर दबाव बनाया था। आज दूसरा मैच खेला जा रहा है और इसका टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन बारिश से इसमें देरी हुई, भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी।

भारतीय टीम के बल्लेबाज धाकड़ फॉर्म में दिख रहे हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव अरु ऋषभ पन्त का बल्ला जमकर चला था। श्रीलंकाई टीम के लिए मुकाबला आसान नहीं है लेकिन निसंका ने शनिवार को खेले गए मुकाबला में धमाका कर दिया था।

ind vs sl

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बारिश का मौका है और पिछले मैच में दूसरी पारी के दौरान पिच अच्छा खेल रही थी, इस वजह से मैंने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। पीठ में ऐंठन की वजह से गिल नहीं खेल रहे और उनकी जगह संजू सैमसन आए हैं।

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका प्लेइंग 11

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो

श्रीलंकाई टीम अगर हारती है, तो सीरीज से हाथ धो बैठेगी। ऐसे में श्रीलंका के लिए स्थिति करो या मरो वाली है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम अपनी पहली सीरीज जीतने के बेहद करीब है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दूसरी टी20 सीरीज जीतने का मौका है। हालांकि श्रीलंका को कम नहीं आँका जा सकता है।

श्रीलंका फुल स्कॉड

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलानका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, अविष्का फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, डुनिथ वेललागे , चामिंडु विक्रमसिंघे

भारत फुल स्कॉड

शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, खलील अहमद, शिवम दुबे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+