Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज सुपर आठ चरण का मुकाबला है। टी20 विश्व कप के इस संस्करण में दोनों टीमों के बीच यह पहला ही मुकाबला है। भारतीय टीम ने लीग चरण में चार मैच जीते थे। अफ्रीका ने भी अपने ग्रुप में धमाल मचाया था। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती है। दोनों पारियों के दौरान पिच का बर्ताव समान रहने की पूरी संभावना है। भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम को भी कम नहीं मान सकते।

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के ऊपर एक बार फिर से नजरें रहने वाली हैं। अभिषेक शर्मा पिछले तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाए हैं। ऐसे में उनके ऊपर दबाव रहेगा लेकिन वह इस मुश्किल स्थिति से बाहर आकर धमाल मचाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वरुण चक्रवर्ती का रिकॉर्ड अफ्रीकी टीम के विरुद्ध अच्छा रहता है। हालांकि मार्करम और डी कॉक जैसे खिलाड़ी स्पिनरों को अच्छा खेल लेते हैं। उनके अलावा डेविड मिलर भी तूफानी बैटिंग करते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को गेंदबाजी में कुछ अलग करना पड़ेगा।
अक्षर पटेल उपकप्तान होने के बावजूद इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, यह एक बड़ा फैसला है लेकिन ऐसा ही हुआ है। बैटिंग और गेंदबाजी दोनों को मजबूती देने के लिए अक्षर पटेल को बाहर किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications