Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 December: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि सीरीज़ के लिहाज़ से यह मुकाबला निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। इकाना स्टेडियम में इस मैच का टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन इसमें देरी हुई है, मैदान पर ज्यादा धुंध के कारण टॉस नहीं हुआ। निरीक्षण का समय 6:50 रखा गया और फिर से इसका समय बदलकर 7:30 बजे कर दिया गया, इसके बाद इसका समय बढ़ाकर रात 8 बजे कर दिया गया, चौथा निरीक्षण रात 8:30 बजे कर दिया गया।
भारतीय टीम घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों से संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद है, खासकर मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी पर नजरें टिकी रहेंगी। वहीं लखनऊ की पिच को आमतौर पर थोड़ा धीमा माना जाता है, जिससे स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है।

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम भी इस मुकाबले में मजबूत इरादों के साथ उतरेगी। तेज गेंदबाज़ी के साथ आक्रामक बल्लेबाज़ी उनका बड़ा हथियार रही है। ऐसे में आज का मुकाबला कांटे का होने की पूरी संभावना है और फैन्स को एक रोमांचक टी20 मैच देखने को मिल सकता है। अफ्रीकी टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन












Click it and Unblock the Notifications