Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 December: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: रायपुर आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक हाई-वोल्टेज क्रिकेट मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जहां भारतीय टीम अपने घरेलू रिकॉर्ड को मजबूत करने की कोशिश करेगी, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम इस चुनौतीपूर्ण मुकाबले में मेजबानों को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज का यह दूसरा वनडे है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया ।
यह मैच सिर्फ जीत-हार की लड़ाई नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के फॉर्म और आत्मविश्वास की भी बड़ी परीक्षा है। भारतीय बल्लेबाजी की मजबूती और गेंदबाजों की धार के सामने दक्षिण अफ्रीका की ताकतवर लाइन-अप खुद को साबित करने उतरेगी।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम काफी समय से टॉस नहीं जीत पाए हैं, लेकिन पिछले मैच में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। विपक्षी टीम ने हमें कड़ी चुनौती दी और अब हमें अच्छे से पता है कि उनसे क्या उम्मीद करनी है। सीरीज शुरू होने से पहले ही हमने इस बारे में बात की थी कि जहां भी हम खेलेंगे, वहां ओस का असर जरूर होगा। हमारी कोशिश होगी कि बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करें और शुरुआती विकेट हासिल करें। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है और हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़की, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग XI)
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह,प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications