Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 December: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: क्रिकेट फैंस का इंतज़ार खत्म! भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज़ आज से होने जा रहा है। दोनों ही टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी, जिससे यह मुकाबला बेहद कांटेदार होने की उम्मीद है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
यह महामुकाबला ओडिशा के कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान अपनी ऐतिहासिक भिड़ंतों और जोशीले दर्शकों के लिए मशहूर है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आज इस मैच में दोनों ही टीमें आतिशी प्रदर्शन करेंगी और मुकाबला यादगार होगा।

भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं, जो अपनी फॉर्म से अफ्रीकी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं। पहला मैच होने की वजह से दोनों टीमों की तरफ से जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में बढ़त हासिल करने का प्रयास रहेगा। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भी काफी अहम है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम विकेट को देखकर थोड़े कन्फ्यूज़ थे, कल यह थोड़ा ज्यादा हरा दिखाई दे रहा था। पहले बल्लेबाज़ी करके खुश हैं, इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे और फिर बचाव करेंगे। बाद में गेंदबाज़ों के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है, यह स्थिति काफी देर तक बनी रहेगी। इसके बारे में ज़्यादा सोचने की बजाय इसे एक चुनौती की तरह लेते हैं। हमारी ऑस्ट्रेलिया में अच्छी सीरीज़ रही, अब हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे हैं और फिर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलेंगे। संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा नहीं खेल रहे हैं।
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेइरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे












Click it and Unblock the Notifications