Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम इस इवेंट में बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन खेल रही है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत जीत के लिए बेताब है, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से टीम को तूफानी शुरुआत की उम्मीद है, जबकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजी आक्रमण इंग्लिश बल्लेबाजों की परीक्षा लेगा। दूसरी तरफ हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम भी जबरदस्त लय में है।

जोस बटलर और फिल साल्ट जैसे पावर-हिटर्स किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। वानखेड़े की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री को देखते हुए यहां रनों की बारिश होने की पूरी संभावना है। शाम के समय ओस की भूमिका अहम होगी, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एक हाई-वोल्टेज जंग होने वाला है।
इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन को टीम में लाया गया है, वह रेहान अहमद की जगह टीम में शामिल किए गए हैं। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की टीम
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।












Click it and Unblock the Notifications