Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब तक खेले गए दोनों एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम का ही दबदबा देखने को मिला है। इंग्लिश टीम पीछे रही है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारतीय टीम के लिए पिछले मैच में रोहित शर्मा का धांसू शतक आया था, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए यह अच्छा संकेत कहा जा सकता है। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज तैयारी के हिसाब से भी अच्छी रही है। हालांकि कुछ प्लेयर्स उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

विराट कोहली के ऊपर रहेंगी नज़रें
इस सीरीज में कोहली पहला मैच नहीं खेले थे, चोट की वजह से ऐसा हुआ था। इसके बाद दूसरे मैच में कोहली का बल्ला नहीं चल पाया था। अंतिम मैच में आज कोहली के ऊपर फैन्स की नजरें रहने वाली हैं। विराट कोहली के रन आने काफी अहम हैं।
जोस बटलर का हाल ठीक नहीं
बटलर ने टी20 सीरीज में अपने बल्ले से अच्छा काम किया था लेकिन वनडे में आते ही उनके बल्ले को जंग लग गया है। वह कोशिश करने के बाद भी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। हालांकि शुरुआत अच्छी करने के बाद वह पारी को आगे बढ़ाने में सफल रहे हैं लेकिन उस लम्बी पारी का इंतजार सभी को है।
अहमदाबाद में बैटिंग फ्रेंडली पिच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon JeetaP
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाज टिकने के बाद आसानी से रन बना सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हुआ मुकाबला यहाँ अंतिम था, 15 माह बाद यहाँ मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर उस समय कमिंस ने फील्डिंग चुनी थी। इस बार भी टॉस जीतने वाले कप्तान को यही करना चाहिए। बाद में बैटिंग करने पर ओस का लाभ मिल सकता है।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम मौका (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
पाकिस्तान और यूएई में कुछ दिनों बाद होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीमों के पास यह अंतिम मौका है, तैयारी करने के लिए इससे बेहतरीन अवसर नहीं हो सकता। दोनों टीमों का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज कर चैम्पियंस ट्रॉफी में ऊँचे मनोबल के साथ जाने का होगा।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications