Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: महिला वर्ल्ड कप में आज सबसे बड़ा मुकाबला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धमाका देखने को मिलेगा। भारतीय टीम को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले दो मैच भारत ने जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

भारतीय टीम के टॉप क्रम ने अब तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक 300 के करीब नहीं जा पाई है। स्मृति मंधाना की फॉर्म अच्छी है लेकिन वह भी अपना बल्ला चलाने में सफल नहीं हो पाई हैं। मंधाना के रनों की भारत को काफी जरूरत है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश से धुल गया था। तालिका में ऑस्ट्रेलिया तीन से से दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को 3 मैचों में 2 जीत मिली है। एक मुकाबले में पराजय की वजह से भारतीय टीम अब तालिका में तीसरे स्थान पर है। टॉप पर इंग्लैंड है, जिसने सभी तीन मैच जीते हैं।

विशाखापट्टनम में विकेट में नमी देखने को मिल सकती है। लक्ष्य का पीछा करना आसान काम होगा क्योंकि रात को ओस का असर भी देखने को मिलता है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से कड़ी टक्कर मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने शुरुआती मदद का फायदा उठाने के लिए ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत को बैटिंग से जवाब देना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनेबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, टाहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिन्यूक्स, किम गर्थ, अलाना किंग, मेगन शट;

भारत महिला (प्लेइंग XI): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+