Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स, गुजरात की टीम में बड़ा बदलाव
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर का दूसरा मुकाबला आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस और रियान पराग की धाकड़ राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया। मांस पेशियों में खिंचाव के कारण शुभमन गिल नहीं खेल रहे, राशिद खान कप्तानी कर रहे हैं और कुमार कुशाग्र को मौका मिला है।
एक तरफ जहां गुजरात अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाना चाहेगी, वहीं राजस्थान की टीम अपने रजवाड़ी अंदाज में जीत का सिलसिला बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित कर दिया था।

अहमदाबाद की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है। फैंस की नजरें राशिद खान की फिरकी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी पर टिकी हैं। गुजरात की टीम घरेलू एडवांटेज का फायदा उठाने का पूरा प्रयास करने वाली है।
बड़ा स्कोर बनने की संभावना
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पिछले सीजन में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई थी, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन रहा था। आज भी रनों की झड़ी देखने को मिल सकती है। गेंदबाजों के लिए यहां गलती की गुंजाइश न के बराबर होगी, क्योंकि सपाट पिच और बाउंड्री की लंबाई बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने के लिए उकसाएगी।
वैभव सूर्यवंशी के ऊपर नजरें
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के ऊपर नजर रहने वाली है, चेन्नई के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से तूफानी अंदाज में फिफ्टी देखने को मिली थी। अगर वह आज भी धमाका करने में सफल रहेंगे, तो गुजरात के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस
कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications