Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- England vs West Indies, 2nd ODI

ENG vs WI, Aaj Ke Match Ka Toss: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England vs West Indies) के बीच चल रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 1 जून को खेला जाएगा। पहला मैच बर्मिंघम (Edgbaston) में इंग्लैंड की जबरदस्त जीत के साथ खत्म हुआ। अब मुकाबला कार्डिफ (Cardiff) में है, जहां मौसम साफ है और पिच भी बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से शुरू होगा।

2015 में इसी एजबेस्टन मैदान से शुरू हुआ था इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नया युग और अब 2025 में वही अटैकिंग अंदाज फिर दिखा है। पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 का स्कोर बनाया, जिसमें टॉप-7 सभी बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा रन बनाए। जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने 53 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली और सबका ध्यान खींचा।

Jos Buttler and Harry Brook

वेस्टइंडीज की फीकी चुनौती
पहले मैच में वेस्टइंडीज की ना गेंदबाजी में धार दिखी, ना बल्लेबाजी में आत्मविश्वास नजर आया। टीम वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहले ही क्वालिफाई नहीं कर पाई थी और इस हार से ये साफ दिखा कि उनका स्ट्रक्चर अभी भी बिखरा हुआ है।

जेडन सील्स (Jayden Seales) ने 4 विकेट तो लिए, लेकिन 84 रन भी लुटा दिए। उनकी बैटिंग की हालत ऐसी रही कि सबसे ज्यादा रन भी सील्स ने बनाए- 29 नॉटआउट, वो भी नंबर 11 पर!

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्से, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, टॉम हार्टले, ल्यूक वुड।

वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/ कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, आमिर जंगू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, एविन लुईस, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, शमर जोसेफ, जेडिया ब्लेड्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+