Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs श्रीलंका, तीसरा टेस्ट

England vs Sri Lanka, 3rd Test: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज से तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुरू होगा। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम 6 से 10 सितंबर के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 मिनट पर शुरू होगा, श्रीलंका ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है।

कप्तान ओली पोप की अगुवाई में इंग्लैंड पहले ही लंकाई लायंस पर 2-0 के साथ सीरीज में जीत चुकी है। दोनों टीमों में अनुभवी खिलाड़ियों और नई प्रतिभाओं का मिश्रण है जो इस मैच में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के लिए जो रूट और श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करने से उनकी संबंधित लाइनअप में गहराई आती है।

England Team

दोनों टीमों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का संतुलन देखने को मिलता है। इंग्लैंड की टीम में बेन डकेट और ओली पोप जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं, जबकि श्रीलंका की टीम पथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर है। ऐसे में यह मैच रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें अपनी क्षमता दिखाने के लिए उत्सुक हैं। दोनों पक्षों के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेंगे।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर।

ये भी पढ़िए- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के आखिरी टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? हाई-वोल्टेज मैच से पहले जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

इंग्लैंड की टीम: डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर, हैरी सिंह, जॉर्डन कॉक्स, मैथ्यू पॉट्स।

श्रीलंका की टीम: निशान मदुश्का, दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, कासुन राजिथा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, निसाला थरका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+