Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंग्लैंड दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीकी टीम का आज पहला एकदिवसीय मुकाबला है। लीड्स में इस मैच में दोनों टीमों का प्रयास जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करने का रहेगा। हालांकि दोनों टीमें बराबरी की लग रही हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदानों पर भले ही खेले लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने मामला आसान तो नहीं होने वाला है दक्षिण अफ्रीकी टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में जाकर टी20 सीरीज में जीत दर्ज की है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने मुकाबले से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जो रूट का नाम बड़ा है, वह भारत के खिलाफ हाल ही में टेस्ट सीरीज में अपना बल्ला चलाकर आए हैं। ब्रूक भी उनके साथ थे और इस मुकाबले में इंग्लैंड की बैटिंग यूनिट में ये दोनों खिलाड़ी काफी अहम हैं। गेंदबाजी में आर्चर, राशिद और ओवरटन पर बड़ी जिम्मेदारी है।
जहां तक पिच का सवाल है, तो शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। इसके बाद बैटिंग आसान होगी। नई गेंद की चमक समाप्त होने के बाद बल्लेबाज अपना काम कर सकते हैं। पहली पारी में 300 से ज्यादा रनों का स्कोर होने पर मुकाबला टक्कर का हो सकता है।
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
जैमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर, जैमी ओवर्टन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, रहान अहमद
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
ऐडन मार्करम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांड्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी












Click it and Unblock the Notifications