Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड, IND vs ENG U19, Final

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, IND vs ENG: हरारे स्पोर्ट्स क्लब आज एक ऐतिहासिक गवाह बनने जा रहा है। ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज क्रिकेट की दो दिग्गज टीमें- भारत और इंग्लैंड-आमने-सामने हैं। एक तरफ 5 बार की चैंपियन भारतीय 'यंग ब्रिगेड' है, जो अपनी बादशाहत बरकरार रखने उतरेगी, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड है जो 28 साल के सूखे को खत्म कर अपना दूसरा टाइटल जीतना चाहता है।

इंडिया U19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक 'अजेय' (Undefeated) रही हैं, यानी आज किसी एक का घमंड टूटना तय है! मैच निर्धारित समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा।

Photo Credit- BCCI TV

इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।

भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

IND vs ENG Head To Head: हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आता है:

  • कुल मैच: 54
  • भारत जीता: 40
  • इंग्लैंड जीता: 13
  • टाई: 01

पिछले साल की सीरीज में भी भारत ने इंग्लैंड को जमकर धोया था। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 5 मैचों में 355 रन ठोक कर अपनी क्लास दिखाई थी।

India U19 vs England U19, Final: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

भारत: सेमीफाइनल के हीरो एरोन जॉर्ज, कप्तान आयुष म्हात्रे और रिकॉर्डधारी वैभव सूर्यवंशी से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं विहान मल्होत्रा का फॉर्म भारत के लिए प्लस पॉइंट है।

इंग्लैंड: इनके सबसे बड़े हथियार बेन मेयस Ben Mayes) हैं, जो 79.80 की औसत से 399 रन बना चुके हैं। साथ ही कप्तान थॉमस रीव भी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

IND vs END: कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

फाइनल के रोमांच में कोई कमी न रह जाए, इसलिए ये डिटेल्स नोट कर लें।

  • टॉस: दोपहर 12:30 बजे
  • मैच शुरू: दोपहर 01:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • TV चैनल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट

IND vs ENG Team Squads: दोनों टीमों की स्क्वॉड

टीम इंडिया: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।

टीम इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+